फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंटेनर की चपेट में आई बाइक, युवक गंभीर

Thu, 16 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। हाईवे पर कस्बे के अढौरी मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक एक कंटेनर की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार रायपुर गांव निवासी संदीप (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

संदीप (32) घर से अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से महोली गए थे। देर रात हाईवे पर अढौरी मोड़ के निकट वह कंटेनर की चपेट में आ गए, जिससे वह बाइक समेत रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें