फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार की चपेट में आई बाइक, पिता-पुत्री घायल

Thu, 18 Jun 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना में डगरहा धाम आश्रम के पास बृहस्पतिवार को बाइक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था
विज्ञापन

संदना के कोरौना गांव निवासी शैलेंद्र (36) अपनी पुत्री नैंसी (5) के साथ बाइक से जा रहे थे। आश्रम के पास सामने से आ रही कार की चपेट में आने से शैलेंद्र व नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के नौडिया तरहर निवासी सुनील कुमार की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील ही कार चला रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मछरेहटा सीएचसी लाया गया। वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष मानपाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें