फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चौकी के सामने से पार की बाइक, चोर सीसीटीवी में कैद

Mon, 27 Apr 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली के चुंगी चौकी इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोर पुलिस चौकी के सामने से बाइक उठा ले गया। चोर करीब 20 मिनट तक आने जाने वालों को देखता रहा। उसके बाद अचानक लॉक तोड़कर गायब हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन


विकास नगर इलाके के अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोता कार्तिकेश्वर सिंह सोमवार को पुलिस चौकी के सामने जिम में गया था। जब लौटा तो बाइक नहीं थी। जिम का सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि बाइक चोरी हो गई। फुटेज में एक युवक गमछा डालकर आता है। वह कुछ देर तक बाइक पर बैठता है। सड़क पर सन्नाटा होते ही चाभी लगाकर निकल जाता है। पीड़ित ने बताया कि जिम के सामने से कई साइकिलें व बाइकें चोरी हो चुकी हैं। यह घटनाएं चौकी के सामने हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें