फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 04 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
श्रीचंद्र। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र तालगांव में साइकिल चलाना सीख रहे किशोर को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर उसी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। किशोर भी घायल हो गया।
विज्ञापन



तालगांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर त्यौला निवासी श्रीचंद्र (35) बाइक से तालगांव गए थे। वह टेंट का व्यवसाय करते थे। रविवार शाम करीब सात बजे वह तालगांव से लौट रहे थे। जैसे ही वह शारदा सहायक नहर पार करके परसेंडी पुरवा के पास पहुंचे, साइकिल चलाना सीख रहा किशोर अचानक सामने आ गया।

किशोर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से जा भिड़ी जिससे श्रीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उनको स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव पहुंचा।
विज्ञापन




युवक के दोनों बच्चे करते रहे इंतजार
परिजनों ने बताया कि श्रीचंद्र ने अपने बच्चों से जल्दी लौटकर आने की बात कही थी। रविवार देर शाम दुर्घटना हो गई। उनका बड़ा बेटा आशीष (14) व छोटा बेटा आयुष (6) है। पत्नी प्रीति देवी हादसे के बाद से बेसुध हैं। दोनों बच्चों का इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें