सीतापुर। दुष्कर्म के आरोप में जिला कारागार में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को मंगलवार को जेल से सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ ले जाया जाएगा। वहां विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उनकी आवाज का सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद वह वापस लाए जाएंगे।
गौरतलब है कि दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ था। दावा था कि उसमें पीड़िता और सांसद की आवाज है। सांसद ने यह स्वीकार कर लिया था कि आवाज उनकी ही है। इसके बाद भी सीजेएम कोर्ट ने उनके अधिवक्ता को सैंपल कराने को कहा था।
मंगलवार को पुलिस लाइन से पुलिस बल मुहैया कराया जाएगा जो सांसद को जेल से लेकर जाएगा। विवेचक अनूप शुक्ल ने बताया कि सुबह आठ बजे के बाद उनको सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ लाया जाएगा। इसके बाद सैंपल लिया जाएगा।