फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर बीईओ निलंबित

Wed, 25 Mar 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर बीईओ एलिया कुलदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय इनके पास नगर क्षेत्र का भी प्रभार था। 29 नवंबर से वह बिना किसी सूचना के गैरहाजिर थे। मोबाइल भी बंद था। इससे पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर कोतवाली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद बीएसए को बिना सूचना दिए 43 दिन का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करा लिया था। बीएसए ने इस मामले में नोटिस देते हुए जवाब मांगा था। इस पर सही जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। शासन ने बीएसए हरदोई को पूरे मामले की जांच सौंपी थी। इस जांच में बीईओ कुलदीप कुमार दोषी मिले। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें