फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आकांक्षात्मक ब्लॉक में डाटा फीडिंग मिली गड़बड़

Wed, 25 Mar 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विकास भवन सभागार में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षात्मक ब्लॉक बिसवां की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने कुछ विभागों की डाटा फीडिंग में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। साथ ही धीमी प्रगति पर चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने सभी विभागों से प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि जहां प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, पेयजल, स्वच्छता व सामाजिक सुरक्षा से संबंधित इंडिकेटर्स की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से टीकाकरण, कुपोषण निवारण, विद्यालयों में नामांकन व उपस्थिति, जलापूर्ति की नियमितता, शौचालयों के उपयोग व लाभार्थीपरक योजनाओं की वास्तविक पहुंच पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें