फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी से इंकार पर नशेड़ी ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार सुबह घर के बाहर बैठी एक महिला की सिरफिरे ने जमकर पिटाई कर दी। महिला का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने शराबी के साथ बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया था। इससे गुस्साए दबंग ने मारपीट की। बेटी को जबरन गांव से उठा ले जाने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधौली इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला बुधवार को दरवाजे पर बैठी थी। महिला का कहना है कि इसी बीच गांव का मिथलेश नशे में धुत होकर आया और अभद्रता शुरू कर दी। कहा कि उसने बेटी की शादी उसके साथ नहीं की तो महिला और उसकी बेटी को मार डालेेगा। महिला ने घटना का विरोध किया। इससे गुस्साए दबंग ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों को मौके की ओर आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। उसने महिला को धमकी दी कि 14 मई को उसकी बेटी की शादी नहीं होने देगा। महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें