फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उपले पाथने के विवाद में लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 09 Mar 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। बरियारपुर बिटुकुरिया गांव निवासी विजय पाल ने गांव के ही पांच लोगों पर उपले पाथने के विवाद में लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। इसमें पीड़ित व उनके परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पांचाें आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित विजय पाल ने बताया कि छह मार्च को शाम 6.30 बजे उनकी मां गीता ने बाग में उपले पाथ कर लगाए थे। इन उपलों को जमुना प्रसाद, चन्द्रभाल, गोपीराज, कोकिला और चन्द्रभाल की पत्नी तोड़ने लगे। उनकी मां ने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने लात घूसों और लाठी डंडों पीटा। बचाने के लिए बहन प्रीती, भाई आयुष और पिता लल्लूराम मौके पर आए। विपक्षियों ने सभी घरवालों को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

आरोप है इसमें उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आ गई और बहन प्रीति का हाथ टूट गया। वहीं, भाई आयुष के भी सिर में चोट लगी है। पीड़ित के अनुसार तभी से वह अपने परिजनों का इलाज करवा रहे हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें