सीतापुर। विकासखंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत राठौरपुर में शुक्रवार को बीडीओ निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने गांव के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी राजेश तिवारी ने शौचालय बंद होने पर संबंधित सचिव को फटकार लगाई।
कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी I शौचालय के आसपास व्याप्त गंदगी व कूड़े के ढेर देखकर संबंधित सफाई कर्मचारी व सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर को साफ सफाई के निर्देश दिए। बता दें कि जहां पर सामुदायिक शौचालय बना है वहां पर सप्ताह में दो बार साप्ताहिक बाजार लगती है।
शौचालय बंद होने पर बाजार आए पुरुषों व महिलाओं को शौच के लिए को इधर-उधर भटकना पड़ता है I साथ ही परिक्रमा के समय बाजार के आसपास भंडारे का आयोजन होता है I काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं।