फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की टक्कर से बेटे की मौत, मां जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। दवा लेकर पैदल ही घर लौट रहे मां-बेटे को शिक्षकों को लेकर जा रही वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। उनको सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक कक्षा एक का छात्र था। उसकी मां का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन को मय चालक पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मगरौरा निवासिनी मालती (29) पत्नी वीरेंद्र अपने नौ साल के बेटे अभिमन्यु के साथ शुक्रवार को दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद दोनों सिधौली से अपने गांव पैदल ही जा रहे थे। महमूदाबाद मार्ग पर कुंवरगडडी चौराहे पर पीछे से महमूदाबाद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार शिक्षकों से भरी वैन ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को फौरन सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी मां का इलाज चल रहा है। टक्कर मार कर भाग रही वैन को आसपास के लोगों ने पीछा करते हुए रामपुर कलां इलाके के बेहमा चौराहे पर पकड़ लिया गया। इसके बाद लोगों ने चालक व वैन को सिधौली पुलिस को दे दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें