फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अखाड़े में बल्लू पहलवान ने शेरा को चटाई धूल

Mon, 24 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दंगल में दांव आजमाते पहलवान।
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। नगर के सूर्यकुंड तीर्थ प्रांगण पर चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव में दंगल के दौरान रविवार को पांच मुकाबले हुए। इनमें तीन कुश्तियां बराबरी पर रहीं। दंगल संचालक इमरान पहलवान ने बताया कि सोमवार को महिला पहलवानों की कुश्ती होगी।
विज्ञापन

पहली कुश्ती कुरुक्षेत्र के मुन्ना टाइगर पहलवान और कलियर शरीफ के मोनिष पहलवान के बीच हुई, इसमें मोनिष पहलवान ने दनादन कई पटखनी देकर मुन्ना को धूल चटा दी। दूसरी कुश्ती फत्तेपुर के वकार पहलवान व दिल्ली के पलटा पहलवान के मध्य हुई। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरी कुश्ती हस्तिनापुर के बल्लू पहलवान और बरेली के शेरा पहलवान में हुई, अखाड़े में दांव लगाकर बल्लू ने शेरा पहलवान को चित करते हुए जीत हासिल की।
चौथी कुश्ती झाारखंड के पुष्प राज पहलवान व कलियर शरीफ के मोनिष पहलवान में कराई गई, काफी देर तक दोनों पहलवान एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए दांव-पेंच आजमाते रहे। आखिर में यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। सलीम पहलवान व मुकेश पहलवान के बीच हुई पांचवी कुश्ती भी बराबरी पर रही। पहलवानों के दांव-पेंच देख रोमांचित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। रेफरी की भूमिका सलीम पहलवान ने निभाई व उद्घोषक मुकेश पहलवान रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, सुमित, अनूप, महेंद्र, रिजवान, फारूक आदि मौजूद रहे।

दंगल में दांव आजमाते पहलवान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें