ईद-उल-अजहा की नमाज शुक्रवार सुबह नौ बजे तरीनपुर स्थित ईदगाह में पढ़ी जाएगी। यह जानकारी ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष फरहत बेग सनी ने दी। उन्होंने बताया कि ईदगाह की साफ-सफाई पूरी तरह मुकम्मल करा दी गई हैं। वहीं बकरीद पर शहर के बाजारों में गुरुवार देर रात तक रौनक दिखी।
शहर के तरीनपुर स्थित ईदगाह में पेश इमाम मौलाना शौकत कासमी नमाज अदा कराएंगे। पेश इमाम ने भी लोगों से बकरीद के मौके पर शांति बनाए रखने और आपसी सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की।
ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से बिजली, पानी, सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह आपसी भाईचारे के साथ मिल जुलकर पर्व मनाएं। ईद-उल-अजहा के मौके पर गुरुवार को बाजार में भी काफी रौनक दिखी। लोग सेंवई व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की।