रेउसा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चार गोवंश लदी पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर गोवंशों को पुलिस के हवाले कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिला सह मंत्री अश्वनी तिवारी ने बताया कि चार पिकअप में 28 गोवंश लदे थे। सभी को सुरक्षित किया गया।
थानाध्यक्ष थानगांव अतुल शुक्ला ने बताया कि गोवंशों को बहराइच की ओर ले जाया जा रहा था। मामले में केस दर्ज किया गया है। गोवंशों को महेशपुर गोशाला में भिजवाया गया है। पंकज बाजपेयी, देवेंद्र मिश्र, प्रिंस मिश्र व अन्य उपस्थित रहे।