फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बजरंग बली का किया गया चोला शृंगार

Wed, 30 Oct 2024 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। हनुमान गढ़ी में बुधवार को बजरंग बली का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में सुबह महंत बजरंग दास व 1008 पवनदास ने दक्षिणेश्वर हनुमान का चोला शृंगार किया।
विज्ञापन

सुबह से हनुमान गढ़ी में भक्तों के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह को सुगंधित पुष्पों व आकर्षक झांकियों से सजाया गया। सुबह महंत ने आरती उतारी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आरती के बाद भक्तों को विशेष प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। महंत ने भंडारे में साधु व ब्राह्मणों को दक्षिणा बांटी। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंगबाण का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें