फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने होमगार्डों को पीटकर लूटी रायफल

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतपुर)। सात बदमाशों ने हरगांव मार्ग पर रमुवापुर मोड़ के पास दो होमगार्डों को पीटकर सरकारी रायफलें और दस कारतूस लूट लिया। वारदात के बाद होमगार्डों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और जख्मी होमगार्डों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

कुछ घंटों के बाद पुलिस ने लूटी रायफलें व कारतूस बरामद करने का दावा किया। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंच जांच की। केस दर्ज कर लिया गया है। लहरपुर के अरुवा बेनी सरायं गांव निवासी होमगार्ड रामस्वरूप व रमेश पटेल की रविवार रात हरगांव मार्ग पर ड्यूटी लगी थी।
दोनों होमगार्ड वहीं रात को मुस्तैद थे। होमगार्डों के मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे असलहों व डंडों आदि से लैस सात बदमाश आ धमके। बदमाशों ने होमगार्डों को निशाने पर ले लिया और उनसे दो सरकारी रायफलें व दस कारतूस लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने दोनों की जमकर पिटाई भी की, जिससे होमगार्ड जख्मी हो गए।
विज्ञापन

घटना अंजाम देकर बदमाश निकल गए। पीड़ित होमगार्डों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रात को ही पूरा महकमा सक्रिय हो गया। कोतवाली से पुलिस टीम ने जाकर मौके पर काम्बिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
एसपी एलआर कुमार, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह ने भी मौके पर जाकर जांच की। कुछ घंटे बाद पुलिस ने दोनों रायफलें व कारतूस बरामद कर ली। पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
घटनास्थल पर एक पुलिस कर्मी की हो चुकी हत्या
लहरपुर कोतवाली इलाके में हरगांव मार्ग पर जिस रमुवापुर मोड़ के करीब रविवार रात होमगार्डों से लूट हुई वह स्थान बेहद खतरनाक माना जाता है। वहां पर अक्सर बदमाश वारदातों को अंजाम देते हैं।
सूत्रों का दावा है कि इसी स्थान पर करीब 15 साल पूर्व एक पुलिस कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अब से लगभग चार साल पूर्व एक आरक्षी को भी गोली मारी गई थी। वहां पिछले कई सालों में अब तक लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें