फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: झंडा के साथ खूब बिकी बाबा साहब की किताबें

Wed, 15 Apr 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को बाबा साहब की तस्वीर वाला झंडा 50 रुपये, गमछा और साफा 100 रुपये में बिका। लोगों ने जमकर इसकी खरीदारी की।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आंख अस्पताल मार्ग स्थित फुटपाथ विक्रेताओं की खूब बिक्री हुई। विक्रेताओं ने बताया कि हर साल इस दिन का इंतजार रहता है। बाबा साहब की जयंती पर झंडा, गमछा, साफा व किताबों की अच्छी खासी बिक्री पूरा दिन होती रहती है। दो दिन की दुकानदारी में ज्यादातर माल बिक गया है।
मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आंख अस्पताल स्थित अंआंबेडकर पार्क में समाज के लोगों के गले में नीला गमछा, नीला पटका, और बाइकों पर झंडा लगाकर युवक शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पार्क के पास फुटपाथ पर विक्रेताओं की पूरा दिन बिक्री होती रही। पार्क आए ज्यादातर लोगों ने नीला गमछे के साथ बाबा साहब के द्वारा लिखी गई किताबें और साफा सहित अन्य सामान की खरीददारी की। लोगों का कहना था कि बाबा साहब की जुड़ी किताबों को पढ़कर मन को अच्छा लगता है। विक्रेता श्याम प्रकाश ने बताया कि हर साल नीला गमछा व किताबों की मांग बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें