फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाबा बजरंगी ने जल्लाद पहलवान को दी पटकनी

Sun, 01 Dec 2024 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दंगल में ​भिड़ते पहलवान।
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। दंगल में रविवार को पांच मुकाबले हुए। चार पहलवानों ने अपना दांव लगाकर प्रतिद्वंद्वी को चित कर दिया, जबकि एक कुश्ती बराबर पर छूटी। रविवार होने से भारी संख्या में दर्शक दंगल देखने पहुंचे थे। पहलवानों के दांव-पेंच देख दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

कार्तिक मेला महोत्सव में चल रही अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में रविवार को पहली कुश्ती महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान व बरेली के बबुआ पहलवान बीच हुई, जिसमें नकाबपोश पहलवान ने बबुआ को चित कर बाजी मार ली। दूसरा मुकाबला बडेलिया के राम पहलवान और हरगांव के सुरेंद्र पहलवान बीच हुआ। राम पहलवान ने जीत हासिल की।
तीसरी कुश्ती महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान और नेपाल के सनी थापा के बीच हुई। इस कुश्ती में सनी थापा ने मैदान मार लिया। बरेली के बबुआ पहलवान व बदायूं के भूरा पहलवान के बीच हुई चौथी कुश्ती में काफी देर तक दोनों पहलवान जोर आजमाइश करते रहे। किसी का कोई दांव जब काम न आया तो यह मुकाबला बराबर पर छूटा।
विज्ञापन

पांचवीं कुश्ती अयोध्या के बाबा बजरंगी व राजस्थान के जल्लाद पहलवान के बीच हुई। जिसमें बाबा बजरंगी पहलवान ने कई बार पटकनी देकर जल्लाद को शिकस्त दे दी। इस अवसर पर नगर पंचायत हरगांव अध्यक्ष गफ्फार खान, मनोज बाजपेई, मुशीर अहमद, वलीम, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें