फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद लौटे आजम खां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध सपा विधायक आजम खां को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गुरुवार सुबह लखनऊ सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में उनसे पूछताछ की गई है। दोपहर करीब एक बजे उनको वापस लाया गया।
विज्ञापन

सपा विधायक आजम 27 फरवरी 2020 से जिला कारागार में बंद हैं। उनके साथ में उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुला आजम भी बंद थे। इन्हें जमानत पर रिहा किया जा चुका है। आजम खां पर 87 मामले दर्ज थे। 86 मामलों में उनको जमानत मिल चुकी है। संपत्ति के मामले में अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।
इस मामले में जमानत मिलने के एक दिन पहले ही फर्जी दस्तावेज के मामले में रामपुर से जिला कारागार को वारंट भेजा गया था। इसी मामले में उनकी रिहाई अटकी है। गुरुवार को आजम खां को सीतापुर जेल से सुबह करीब 9 बजे लखनऊ सीबीआई कोर्ट ले जाया गया। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में आजम खां की लखनऊ सीबीआई कोर्ट में पेशी थी। इस मामले में उनकी जमानत हो चुकी है। दोपहर एक बजे आजम खां की वापसी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें