फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पर्यावरण, वन संरक्षण व संवर्धन के लिए किया जागरूक

Sat, 18 Apr 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। वन विभाग ने शुक्रवार को तीन गांवों में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को ग्रीन चौपालों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण, वन संरक्षण व संवर्धन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रीन चौपालों का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने व हरित विकास को बढ़ावा देना है। ग्राम तारनपुर में आयोजित ग्रीन चौपाल में प्रधान जमील अहमद ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधों को रोपित करने की बात कही। उन्होंने रोपित पौधों के संरक्षण के लिए जागरूक किया। जालिमपुर मडोर गांव में आयोजित ग्रीन चौपाल में प्रधान उत्तम कुमार व प्रधानाचार्य मनोहर लाल नागर ने किसानों को हरित विकास को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण व हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पौधों को रोपित करने के लिए जागरूक किया।
ग्राम शाहपुर में प्रधान विजय कुमार ने किसानों से पौधों को लगाने की अपील की। इस मौके पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील कुमार, वन दरोगा अरविंद गिरी, वनरक्षक इंद्र बली सहित राधेश्याम, प्रदीप कुमार, रामचंद्र, रिंकू, रीना देवी, चंदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें