फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डिवाइडर पर चढ़कर पलटा ऑटो, बच्ची की मौत, दंपती घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। हाईवे पर हेमपुर नेरी के पास बृहस्पतिवार को सवारियों से भरा ऑटो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार मासूम कांति (4) की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मदनिया गांव निवासी कांति अपने पिता गुड्डू व माता विनीता के साथ नैपालापुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां गई थीं। बृहस्पतिवार को तीनों लोग ऑटो से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर हेमपुर नेरी के पास ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गड्ढे में पहिया पड़ने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया था। हादसे में कांति व उसके माता-पिता ऑटो से गिरकर चोटिल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कांति को मृत घोषित कर दिया। दंपती का इलाज चल रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।

हाईवे पर बिना इजाजत दौड़ रहे ऑटो
शहर के अंदर चलने के लिए बने सीएनजी ऑटो अब हाईवे पर संचालित होने लगे हैं। शहर में ई रिक्शे अधिक होने के कारण इनकी संख्या कम है। इसलिए अधिकांश ऑटो का संचालन हाईवे पर ही हो रहा है। शहर से खैराबाद, बिसवां तक ये ऑटो सवारियाें को ढो रहे हैं। इसी तरह से जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर स्थित महोली तहसील तक ये सीएनजी ऑटो चलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें