फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों की पूरी होगी हरसत, बनेगा ऑडीटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में प्रेक्षागृह बनेगा। करीब पांच सौ दर्शक क्षमता के इस प्रेक्षागृह का निर्माण संस्कृति विभाग कराएगा। इसके लिए दुग्ध विकास संस्कृति मंत्री ने जिला प्रशासन को चिट्ठी लिखी है। इसके जरिये जिला प्रशासन से प्रेक्षागृह के लिए जमीन अधिग्रहण व प्रस्ताव तैयार कराकर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले में लोक कलाकारों में छिपी प्रतिभा को निखाने के लिए सांस्कृतिक मंच नहीं है। इससे छिपी प्रतिभाएं निखर नहीं पा रही हैं। जनता द्वारा काफी समय से लोक कलाकारों के लिए प्रेक्षागृह निर्माण की मांग की जा रही थी। करीब एक दशक पहले तत्कालीन सांसद कैसरजहां ने अपने कार्यकाल में प्रेक्षागृह निर्माण की मुहिम छेड़ी थी।
उन्होंने अमर शहीद लालबाग पार्क में प्रेक्षागृह का शिलान्यास भी किया था। पर बाद में इसकी बुनियाद नींव पर ही अटक गई। एक बार फिर से जिले में लोक कला एवं लोक नृत्य को सांस्कृतिक मंच देने की कवायद शुरू हो गई है। सीतापुर जिले में प्रेक्षागृह निर्माण को दुग्ध विकास संस्कृति, धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इसके मार्फत कहा है कि पांच सौ दर्शक क्षमता के प्रेक्षागृह निर्माण की परियोजना का प्रस्ताव शासन को 15 दिन में उपलब्ध कराया जाए। भूमि का अधिग्रहण भी कराएं। इस पर जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने सीडीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि परियोजना प्रस्ताव समेत अन्य कार्रवाई के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें