फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर बुजुर्ग ने खुद पर डाला केरोसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट के पास केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां आसपास खड़े लोगों ने उसे रोक लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई है।
विज्ञापन

खैराबाद इलाके के गोपालपुरवा निवासी बुजुर्ग श्रीराम सोमवार को डीएम से मिलने आया था। उसकी शिकायत थी कि ब्लॉक स्तर से उसके खेत से नाला निकाला जा रहा है।
इसको रोकने की मांग के लिए डीएम के पास गया था। वहां उसे न्याय मिलता न दिखा तो उसने केरोसिन डालकर खुदकुशी की कोशिश की।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस श्रीराम को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें