फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पाकिस्तान से आई कॉल से साइबर ठगी का प्रयास

Wed, 05 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मोबाइल का स्क्रीनशॉट । संवाद
विज्ञापन
खैराबाद। जिले के मोबाइल धारक पाकिस्तान के साइबर ठगों के निशाने पर हैं। पाकिस्तान के साइबर ठग यहां के लोगों को झांसे में लेने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। चर्चित व्यक्ति के नाम से लोगों को लुभाकर बैंक खाते की डिटेल पता करके ठगी का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को ठगी के प्रयास का ऐसा ही मामला सामने आया। हालांकि, सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक की जागरूकता से साइबर ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

मधवापुर निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नवल किशोर मिश्र ने बताया कि मंगलवार सुबह 09:58 बजे उनके मोबाइल पर +92 306 0411701 नंबर से दो मिस्ड कॉल आईं। ट्रू कॉलर पर लगी डीपी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की तस्वीर दिखाई दे रही थी। मिस्ड कॉल देखने के बाद उन्होंने सुबह 10:01 बजे उसी नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की।
कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के यहां से बोल रहा है। उसने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री आपकी आर्थिक सहायता करना चाहते हैं। उसने नवल किशोर से उनका नाम और बैंक खाता नंबर मांगा, ताकि खाते में कुछ रकम भेजी जा सके।
विज्ञापन

जब नवल किशोर ने पूछा कि वे उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री उनकी सहायता क्यों करना चाहेंगे। इस पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह सभी लोगों की मदद करते हैं, आपकी भी करेंगे। बातचीत के दौरान नवल किशोर को संदेह हो गया।
उन्होंने बताया कि वे पहले भी एक बार साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं, इसलिए उन्होंने तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। फिर पता चला कि +92 नंबर पाकिस्तान का है। इस पर उन्होंने तुरंत संबंधित मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद साइबर सेल को ई मेल भेजकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें