फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंदिर में खुद की बलि देने का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 21 Jan 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन
नैमिषारण्य। मां ललिता देवी मंदिर में मंगलवार को एक युवक बांका लेकर पहुंच गया। युवक के अनुसार वह अपनी बलि देने आया था। पुलिस टीम ने प्रवेश द्वार पर बैरीकेडिंग के पास उसको पकड़ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मछरेहटा के पहाड़पुर निवासी कुशेंद्र (23) सोमवार शाम मंदिर में दर्शन करने के लिए गर्भगृह के अंदर प्रवेश कर रहा था। तभी वहीं ड्यूटी पर तैनात पर्यटन चौकी प्रभारी राजेश शुक्ला को उस पर शक हुआ। कुशेंद्र बार-बार हाथ में पकड़े बैग को खोलकर देख रहा था। तलाशी में पुलिस को बैग से एक बांका बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में कुशेंद्र ने बताया कि वह खुद की बलि देने आया था।

कुशेंद्र ने बताया कि पहले उसने घर पर बांके की पूजा की, इसकेे बाद एक गुप्त मन्नत मन में मांगकर मां के दरबार आया। यहां वह अपनी बलि देने वाला था। कुशेंद्र को पुलिस टीम थाने लाई और परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कुशेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मंगलवार को भी कुशेंद्र के परिजन थाने नहीं पहुंचे। नैमिषारण्य इंस्पेक्टर नवनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने उसे घर जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें