फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बालक को अगवा करने का प्रयास

Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक बालक को अगवा करने का प्रयास किया गया। बालक के मुताबिक उसने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शंकरपुर निवासी जीशान (10) ने बताया कि सोमवार रात वह गांव में ही था। वह अपने घर के बाहर खड़ी एक पिकअप में अकेला बैठा था। इस दौरान एक अज्ञात युवक ने उसका अपहरण कर लिया। लेकिन गन्ने के खेत में लगे तारों में अपहरणकर्ता फंस गया और बालक उसके चंगुल से छूटकर भाग गया।
घर पहुंचे बालक ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। फिर उस अज्ञात व्यक्ति को ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह भागने में सफल रहा। प्रभारी इंस्पेक्टर राम अवध चौहान ने बताया कि चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें