सीतापुर। बिसवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चार वर्षीय मासूम स्कूल जाते समय अपनी मां से बिछड़ गई। बदहवास मां काफी देर तक उसे तलाशती रही। करीब तीन घंटे बाद गश्त पर निकली पुलिस टीम को बच्ची रास्ते में सोते मिली। उन्होंने बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया। कुछ देर बार बच्ची कोे खोजते हुए मां पहुंची। मासूम ने जैसे ही अपनी मां को देखा तो उसके आंसू छलक पड़े। मां-बेटी का मिलन देख थाने में मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा।
मिलकी टोला निवासी उमा परवीन की बेटी आयत फातिमा (4) मां के साथ स्कूल जाने के लिए मंगलवार को निकली थी। रास्ते में बच्ची का हाथ छूट गया और वह अपनी मां से बिछड़ गई। उमा ने उसे काफी तलाश लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसी बीच गश्त पर निकली पुलिस टीम को बच्ची मिल गई। बच्ची के पास पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने जब उसका नाम पता पूछा तो वह डर के मारे कुछ नहीं बता सकी। कुछ देर बाद उसकी मां खोजते हुए थाने पहुंची। पूछताछ के बाद बच्ची को पुलिस टीम ने उसकी मां के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि स्कूल जाते समय बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई थी। तीन घंटे के भीतर बच्ची को उसकी मां से मिला दिया गया।