फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक केरोसिन लेकर किशोरी के घर में घुस गया। उसने किशोरी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ मंगलवार को गोलू ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। असफल होने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को किशोरी घर में छोटे भाई के साथ मौजूद थी। तभी आरोपी केरोसिन लेकर घर में घुसा और किशोरी पर उड़ेल कर आग लगा दी।
शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े। उन्होंने आग बुझाकर उसे जिला चिकित्सालय भेजा। पीड़िता का कहना है कि गोलू कई दिनों से उस पर शादी का दबाव बना रहा था।
मना करने पर मंगलवार दोपहर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। दूसरी ओर, गांव में युवती व आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा है। इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें