फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकी लाठियां, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र के अकैचनपुर बरेली में गुरुवार रात बिजली आपूर्ति बाधित होने कपिल, ओमप्रकाश, प्रवीण, नंदकिशोर आदि का राजाराम से विवाद होने लगा। आरोप था कि राजाराम के परिवार के लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया।
विज्ञापन

इस घटना में सीताराम, कन्हैया लाल, दिलेराम, मनोज, सुशील कुमार, कलावती, मोहिनी देवी और चमेली समेत दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को लहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सीताराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लहरपुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें