फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक संचालक पर चाकू से कातिलाना हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रंजिश के चलते एक दबंग ने क्लीनिक संचालक पर चाकू से कातिलाना हमला कर जख्मी कर दिया। उसके बाद हमलावर को स्थानीय लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भेजा है। साथ क्रास केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लहरपुर कस्बे के मोहल्ला शाह कुलीपुर निवासी डॉ. रईस (38) अपने क्लिनिक माजाशाह से घर जाने के लिए मोटरसाइकिल निकाल रहे थे। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले तौकीर ने चाकू से रईस पर कातिलाना हमला कर दिया। उसने रईस के गले पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस बीच लोगों ने आरोपी तौकीर की पकड़ कर बुरी तरह पिटाई कर दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज किया गया है। रईस पक्ष से उसकी पत्नी शाहिना बानो की तहरीर पर तौकीर, उसके भाई मुजीब व लकी पर केस दर्ज हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष से तौकीर के भाई गुड्डू ने भी मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक तौकीर पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता को अगवा कर ले गया था। जिसके चलते विवाहिता के परिवार वालों ने तौकीर को पीटा था। पीटने वालों में रईस भी था। जिसके चलते तौकीर, रईस से रंजिश मानता था। इसी रंजिश के चलते रईस पर हमला हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें