फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर रुके अत्याचार

Sat, 30 Nov 2024 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार व धार्मिक स्थलों को तोड़ने की घटनाओं को रोकने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अध्यक्ष आशुतोष वर्मा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायिक बालकृष्ण को ज्ञापन दिया। जिसके जरिए कहा कि बांंग्लादेश में हिंदुओं के साथ निरंतर घटनाएं हो रही हैं। इससे पूरा हिंदू समाज आक्रोशित है। पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा के बाद बांग्लादेश भी अब पाकिस्तान की राह पर हिंदुओं के साथ आतंकी व्यवहार कर रहा है। सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को निरंतर प्रताड़ित कर उनके मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। बहन बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है।
ऐसी स्थिति में भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय पटल पर गंभीरता से इस विषय को रखें और बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार को हिंदू समाज व उसके धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहें। इस मौके पर प्रमुख रूप से सर्वेश कुमार, कृपा शंकर, कन्हैयालाल, कुलदीप कुमार, महेश कुमार, उमेश, छविनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें