फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अटरिया की साप्ताहिक बाजार का बदला स्थान

Mon, 16 Jun 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। कस्बे में हाईवे पर लगने वाली सप्ताहिक बाजार को सोमवार को एनएचएआई व स्थानीय पुलिस ने हटवाकर बाग के अंदर लगवा दिया। अटरिया में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को लगने वाली बाजार से कस्बे में काफी भीड़ होती थी। इस वजह से अक्सर राहगीर चोटिल हो जाते थे।
विज्ञापन

सोमवार को अटरिया थाना प्रभारी रोहित दुबे व एनएचएआई कोरिडोर के मैनेजर प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने दुकानदारों से बात कर हाईवे किनारे लगने वाली दुकानों को चारदीवारी के अंदर लगाने की अपील की।
सभी दुकानदारों ने दुकाने हाईवे के किनारे से हटाकर अंदर लगा लीं। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि अब बाजार बाग के अंदर लगेगी। हाईवे के किनारे कोई अतिक्रमण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें