फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : सीतापुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, सड़क किनारे खड़े चार लोगों की दबकर मौत; लोगों ने किया हंगामा

Mon, 16 Jun 2025 08:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Sitapur road accident: सीतापुर जिले में रविवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लोगों की जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिल के रेउसा इलाके में रविवार देर रात मारूबेहड़ पुल के पास एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे चार लोग दब गए। आनन-फानन में इनको निकाल कर सीएचसी भेजा गया है। जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी के मुताबिक एक ट्रक जिसमें चावल की पॉलिश लदी हुई थी। यह सीतापुर से बहराइच जा रहा था। वह पुल के पास पलट गया है। उसके नीचे चार लोग दब गए हैं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यह लोग सड़क के किनारे अपनी बाइक के पास खड़े हुए थे। ये चारों लोग मारूबेहड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वह आपस में बात कर रहे थे इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। आसपास के लोगों ने इनको सीएससी पहुंचाया। सीएमओ डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया चारों लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी पाकर रेउसा थानगांव व बिसवा की पुलिस पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।
विज्ञापन


मृतकों के नाम
मुन्ना 16 साल, चहलारी रेउसा 
सुफियान 15 साल, भगवानपुर बहराइच 
अलफाज 15 साल, थाना हल्दी बहराइच 
अल्ताफ 14 साल, बहराइच 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें