फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मानदेय बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं के आधारभूत भुगतान में बढ़ोतरी कर निश्चित भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष आरती रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों का सीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
इसमें बताया गया कि आशा कार्यकर्ता 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा काम करती हैं। इसके बावजूद उन्हें निश्चित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय बढ़वाने का भरोसा दिलाते हुए काम जारी रखने को कहा है। यूनियन की अध्यक्ष ने बताया कि सात फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री से हुई बातचीत में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें राज्यांश 1500 से बढ़ाकर 7500 रुपये करने, मातृत्व अवकाश देने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें