फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हवा थमने से एक्यूआई बढ़कर 265 पर पहुंचा

Thu, 19 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में हवा की दिशा बदलने और गति धीमी होने मंगलवार की तुलना में एक्यूआई में 111 सूचकांक की बढ़ोतरी हो गई। बुधवार को एक्यूआई 265 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। हवा में फिर प्रदूषण बढ़ने से एलर्जी व सांस लेने में दिक्कत आदि का जोखिम बढ़ गया है। वहीं, सुबह-शाम ठिठुरन का असर लगातार बना हुआ है। दिन में धूप की तेजी व हवा की गति में कमी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को एक डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर स्थिर रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मौसम सर्द रहा। हल्की धुंध जल्द छंटने के बाद धूप निकलने से राहत मिली। हवा की गति तीन किमी प्रति घंटे रही। हवा की रफ्तार थमने से धूप में गर्माहट महसूस की गई। हांलाकि, हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर बढ़ गया। हवा में प्रदूषण का सूचकांक 24 घंटे में 111 अंक बढ़ गया। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनुपम मिश्र ने बताया कि हवा में शामिल सूक्ष्म कण सांस के जरिए शरीर में जाकर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में एलर्जी, खांसी, सांस लेने की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है। अनावश्यक बाहर निकलने से बचना चाहिए व धूल वाले स्थानों से दूर रहना चाहिए। बाहर निलने पर मास्क का प्रयोग करें। बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें