सीतापुर। बिजली बिल राहत योजना के अंतिम दिन उपभोक्ताओं की बिलिंग सेंटर पर भीड़ उमड़ी। करीब 1500 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण करवाया। 31 जनवरी तक इस योजना का द्वितीय चरण प्रभावी था। इस चरण में उपभोक्ताओं को ब्याज पर सौ फीसदी व मूलधन पर 20 फीसद की छूट दी जा रही है।
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता सुबह से ही बिलिंग सेंटर व बिजली कार्यालयों में पहुंचकर पंजीकरण करवाया। अफसरों भी योजना के आखिरी दिन अधिक से अधिक उपभोक्ताओं का पंजीकरण करवाने के लिए खूब प्रयास किए। बकाएदार उपभोक्ताओं को फोन करके पंजीकरण करवाने की अपील की। वहीं, शहर से लेकर गांवों में भी शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान करीब 1500 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करवाया।
जिले में योजना के तहत एक लाख आठ हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करवाया है। इन सभी को योजना का लाभ देकर बिजली के बिल में भारी छूट दी गई है।
ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता