फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आरटीई के तहत रविवार से शुरू होंगे आवेदन

Sat, 30 Nov 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत रविवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 24 दिसंबर को लाॅटरी निकाली जाएगी। इस बार चार चरणों में मार्च तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


इस अधिनियम के तहत प्रत्येक काॅन्वेंट स्कूल को अपने यहां की पूर्व प्राथमिक/कक्षा एक की 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क दाखिला देना होता है। बशर्ते नौनिहाल उस विद्यालय की परिधि से एक किलोमीटर के अंदर उसी वार्ड में निवास कर रहा हो। इस अधिनियम के तहत अभी तक चार चरण होते थे। यह प्रक्रिया जुलाई तक चलती थी। इससे जब बच्चे स्कूल पहुंचते थे तो उनका काफी कोर्स पूरा हो चुका होता था।
इस बार लेटलतीफी नहीं होगी। दिसंबर से प्रक्रिया शुरू होकर मार्च तक पूरा हो जाएगी। एक अप्रैल से इन चरणों में चयनित नौनिहाल विद्यालयों में अपनी पढ़ाई शुरू कर देंगे। इस बार आवेदन कराने में बेसिक शिक्षा विभाग अभिभावकों की मदद करेंगा। प्रत्येक बीआरसी पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। साथ ही हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आवेदन में कोई है दिक्कत तो इन नंबरों पर करें संपर्क

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता- 8528781076



इस तरह होंगे दाखिले

पहला चरण एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर को लाटरी।

दूसरा चरण एक से 19 जनवरी तक चलेगा। 24 जनवरी को लाटरी।

तीसरा चरण एक से 25 फरवरी तक चलेगा। 27 फरवरी को लाटरी।

चौथा चरण एक से 19 मार्च तक चलेगा। 27 मार्च को लाटरी निकलेंगी।


रविवार से करें आवेदन

अभिभावक इस अधिनियम के तहत रविवार से आवेदन कर सकते हैंबीआरसी के माध्यम से अभिभावकों की पूरी मदद की जाएगी।

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें