फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अनुपमा को अनमोल रत्न, सुप्रिया व नीलम भी सम्मानित

Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मिशन शिक्षण संवाद के तहत वाराणसी में सम्मानित ​शि​क्षिकाएं। स्रोत : शिक्षा विभाग
विज्ञापन
खैराबाद। मिशन शिक्षण संवाद ने बेहतर तरीके से नौनिहालों को शिक्षा देने पर तीन शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें वाराणसी में दिया गया। राज्य स्तरीय एक दिवसीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक संगोष्ठी 2026 का आयोजन वाराणसी में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विशिष्ट अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल हेमंत राव ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सीतापुर की तीन शिक्षिकाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। विकास क्षेत्र एलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमोरा की शिक्षिका अनुपमा सिंह को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों का चयन कराने के लिए अनमोल रत्न से सम्मानित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनियामऊ की शिक्षिका सुप्रिया व प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार ने सभी शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना सौ फीसदी देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें