फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उद्यान विभाग के तीन अधिकारियों से मांगा जवाब

Sat, 15 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर मथुरा विकास खंड के किसानों को उद्यान विभाग की ओर से प्याज का बीज दिया गया था। खेतों में बोने के बाद बीज का जमाव नहीं हो सका। इससे किसानों को समय और आर्थिक नुकसान हुआ है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रकरण में जिला उद्यान अधिकारी ने तीन अधिकारियों का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने किसानों को प्याज का बीज देने के बाद उनकी सुध नहीं ली। जिन किसानों को बीज दिया गया, किसान बताते हैं कि वह खराब निकला। खेत में बीज बोने के दो महीने के इंतजार के बाद भी उसका जमाव नहीं हो सका। मजबूरी में किसानों ने खेत की जोताई करके दूसरी फसल बाेई। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। शिकायत की पर सुनवाई नहीं हो सकी।
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान लेते हुए जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने जिला उद्यान निरीक्षक जय किशन जायसवाल, सहायक उद्यान निरीक्षक राजीव गुप्ता और देवेंद्र कुमार यादव से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जवाब मिलने के बाद स्वयं संबंधित किसानों से बात करूंगी। उनकी समस्या का हर हाल में समाधान किया जाएगा। जिला उद्यान निरीक्षक जय किशन जायसवाल ने बताया कि दो किसानों से बात की है। प्रभावित किसानों के साथ शीघ्र ही मीटिंग करेंगे। उनकी समस्या को सुनकर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें