फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: होली के बाद अस्पताल में उमड़ी भीड़

Sat, 15 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला अस्प्ताल में उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
सीतापुर। होली के अगले दिन शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अधिकतर मरीज बुखार, खांसी व सीने में दर्द से परेशान थे। हड्डी रोग विभाग में भी लंबी लाइनें लगी रहीं। करीब 2,200 मरीजों ने इलाज करवाया।
विज्ञापन

होली पर जिला अस्पताल में इमरजेंसी छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद थीं। इसके चलते कई लोग इलाज नहीं करवा पाए थे। शनिवार की सुबह ओपीडी खुली तो मरीज इलाज करवाने पहुंच गए। इसके चलते हड्डी रोग विभाग, फिजिशियन कक्ष, ईएनटी विभाग में काफी अधिक मरीज पहुंचे थे।
इन मरीजों ने लाइनों में लगकर अपना इलाज करवाया। सबसे अधिक मरीज फिजिशियन के पास पहुंचे। यह मरीज बुखार, खांसी, पेट दर्द व सीने की दर्द से काफी परेशान थे। सीएमएस डाॅ. इंदर सिंह ने बताया एक दिन छुट्टी के बाद काफी अधिक मरीज आ गए थे। इन सभी को बेहतर तरीके से इलाज दिया गया।
विज्ञापन


पैथाेलॉजी व एक्सरे रूम में लंबी रही वेटिंग
जिला अस्पताल के पैथाेलॉजी व एक्सरे रूम में काफी अधिक भीड़ नजर आई। पैथाेलॉजी में करीब 300 मरीजों ने अपनी जांच करवाई। एक्सरे रूम में मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यहां पर 50 मरीजों ने लाइनों में लगकर एक्सरे करवाया।

दोपहर 12 बजे के चलते मरीजों की नहीं हो सकी जांचें
शनिवार को 12 बजे तक ओपीडी सेवाएं चली। इसके चलते मरीजों के 10 बजे के बाद सैंपल नहीं लिए। इससे तमाम मरीज बिना जांच के ही वापस लौट गए। इन मरीजों की अब सोमवार को ही जांच हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें