फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और महिला हुई कोरोना मुक्त, डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोविड अस्पताल में भर्ती एक और महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। खैराबाद के सुजावलपुर की रहने वाली एक महिला बाहर से आई थी। उसे क्वारंटीन कर कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को चार जुलाई को एल-1 खैराबाद में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल के इंचार्ज/खैराबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि महिला एसिम्पटोमैटिक (लक्षण विहीन) थी। सोमवार को भर्ती होने के 10वें दिन की मियाद पूरी हो गई थी। महिला की टूनेट मशीन से कोरोना की जांच भी कराई गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 64 हो गई है। एक्टिव केस अब 38 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें