फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जांच में मलेरिया का एक और मरीज मिला

Tue, 19 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल की जांच में मलेरिया का एक और मरीज सामने आया है। दो सप्ताह के अंदर 10 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। इस मरीज को एक सप्ताह से जाड़ा लगकर बुखार आ रहा था। इस पर मरीज को दवा देते हुए आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


जिले में मलेरिया के मामले धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल की फिजिशियन की ओपीडी में करीब 600 मरीज पहुंचे। इनमें ज्ज्यादातर मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी, पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। इस पर चिकित्सकों ने लगातार बुखार आने पर करीब 250 मरीजों की पैथोलॉजी के माध्यम से जांच करवाईं।

इनमें से एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई। हालांकि मरीज को भर्ती नहीं किया गया। एक सप्ताह की दवा दी गई। वहीं, अन्य मरीजों को गर्मी में पानी खूब पीने, धूप में बाहर न निकलने व घर पर आराम करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें