सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षा में करीब 5.50 लाख नौनिहाल हिस्सा लेंगे। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र विद्यालयों में पहुंच गए हैं। बीएसए की निगरानी में बीईओ परीक्षा का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को पहले दिन मौखिक परीक्षा होगी। यह परीक्षा 3,514 परिषदीय विद्यालयों में दो पालियों में होगी। प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट से उत्तरपुस्तिकाएं खरीदेंगे। बीआरसी से विद्यालयवार रविवार को प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं।
प्रधानाध्यापक की निगरानी में इन्हें विद्यालयों में सुरक्षित रखवा दिया गया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सीटिंग प्लान के मुताबिक परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में कक्ष निरीक्षकों की अदला-बदली की जाएगी। शिक्षक कोई भी सवाल जवाब ब्लैकबोर्ड पर नहीं लिखेंगे।