फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएमओ को गंदी मिली बेड शीट, मूवमेंट का रजिस्टर पर अंकित नहीं मिला समय

Sun, 23 Mar 2025 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते सीएमओ।
विज्ञापन
सीतापुर। सीएमओ ने रविवार को सीएचसी महोली व एलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी परिसर में गंदगी व बेडशीट गंदी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई। एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने सीएचसी महोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर व वार्ड में गंदगी देख अधीक्षक डॉ. सुधीर पांडे को फटकार लगाई। एक सप्ताह के अंदर सुधार लाने की नसीहत दी। उन्होंने लेबर रूम, इमरजेंसी, केएमसी वार्ड, एनबीएसयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति पंजिका व मूवमेंट रजिस्टर को देखा। मूवमेंट रजिस्टर पर दर्ज भ्रमण के दौरान वापसी का समय अंकित न होने पर नाराजगी दिखाई।
इमरजेंसी वार्ड में पड़ी गंदी बेडशीट देखकर फटकार लगाई। सीएमओ ने कहा कि 25 से 27 मार्च के बीच सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सीएचसी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियां कर ली जाए। इसके बाद सीएमओ ने विधायक शशांक त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति बताई। सीएचसी एलिया के निरीक्षण में भी तमाम खामियां मिली।
विज्ञापन

ओपीडी प्रविष्टि अपूर्ण पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। स्टाक रजिस्टर में बांटी जा रही दवाइयों का लेखा जोखा देखा। ड्रेसिंग रूम का निरीक्षण किया। यहां पर फैली गंदगी पर अप्रसन्नता जाहिर की। जेएसवाई वार्ड में बने शौचालय में गंदगी व केएमसी वार्ड में प्रसुताओं के साथ बैठे तीमारदार व बेड पर रखे सामान को देखकर नाराजगी दिखाई। मरीजों से किसी भी प्रकार से कोई पैसा न लेने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें