फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एएनएम की सेवा समाप्त, बीपीएम को चेतावनी पत्र

Thu, 16 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया श्रीरंग का निरीक्षण के दौरान एएनएम को फटकार लगाते डीएम। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया श्रीरंग में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों और अभिलेखों के रखरखाव में गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने एएनएम की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बीपीएम को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। स्कूल के निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति और मिड-डे मिल की गुणवत्ता को लेकर भी अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, आवश्यक उपकरणों की स्थिति और अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। इस दौरान संविदा एएनएम लक्ष्मी अपने कार्यों और विभागीय योजनाओं की समुचित जानकारी नहीं दे पाईं। वहीं, वीएचएसएनडी सत्रों के लिए कई आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिले। अभिलेखों की जांच में भी कई कमियां व अपूर्ण प्रविष्टियां मिलीं।
इन गंभीर अनियमितताओं पर डीएम ने एएनएम लक्ष्मी का 15 दिन का वेतन काटने और सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) अनुज तिवारी की लापरवाही भी उजागर हुई। डीएम ने उनको चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया श्रीरंग का भी निरीक्षण किया। वहां बच्चों की उपस्थिति मात्र 50 प्रतिशत मिली। मिड-डे मील में बनी तहरी भी गुणवत्ताहीन मिली। इस पर जिलाधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजलाल को फटकारा। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और ग्राम प्रधान के विरुद्ध नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया श्रीरंग का भी निरीक्षण किया। वहां बच्चों की उपस्थिति मात्र 50 प्रतिशत मिली। मिड-डे मील के तहत तैयार तहरी भी खराब मिली। इस पर जिलाधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजलाल को फटकारा। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और प्रशासक (ग्राम प्रधान) के विरुद्ध नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें