फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला की मौत से नाराज परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 22 Nov 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। रामनगर निवासी अंकिता (33) की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने परिजनों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त करवाया।
विज्ञापन


रामनगर निवासी अंकिता बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई थीं। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह बैंक कर्मी अपने पति ललित को खाना देकर घर लौट रही थीं तभी हादसा हो गया।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को हरगांव के मुख्य चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया कि पुलिस टीम लगातार वाहन व आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आश्वासन मिलने के बाद परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें