फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मूर्तियां खंडित होने पर भड़का आक्रोश, लगाया जाम

Sun, 16 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा के भारा सैनी पुरवा स्थित मां भारासैनी शक्ति पीठ मंदिर में अराजक तत्व ने शुक्रवार देर रात आठ मूर्तियों को खंडित कर दिया। इसके विरोध में एकजुट हुए हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान घंटे भर से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह व एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा द्वारा मूतियां खंडित करने वाले को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाकर धरना प्रदर्शन खत्म कराया गया। भारासैनी शक्तिपीठ मंदिर में माता फूलमती मंदिर की मूर्तियों को बीती रात किसी अज्ञात अराजक तत्व ने खंडित कर दिया। शनिवार सुबह जब मंदिर के पुजारी रामकिशोर तिवारी पूजा करने पहुंचे तो उन्हें मूर्तियां खंडित मिली। मूर्तियों के खंडित होने की खबर फैलते ही मंदिर में ग्रामीणों के साथ ही हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का जमावड़ा जुट गया।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अफसरों को देख लोगों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने मछरेहटा कल्ली मार्ग पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर धरना देना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन से स्थिति तनावपूर्ण होती देख मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स भी बुला ली। मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने एक सप्ताह में खंडित मूर्तियों की जगह नई मूर्तियां लगाकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इसके बाद ही नाराज ग्रामीणों व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन खत्म कर जाम हटाया। विरोध प्रदर्शन में हिंदू संगठन से बजरंग मुनि, महंत संतोष दास खाकी, विमलानंद सरस्वती, बजरंग दल से महेंद्र पाण्डेय, संजय राठौर, महंत प्रीतम दास, राम सुमिरन दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें