फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आंगनबाड़ी केंद्र तीन माह से बंद, पुष्टाहार वितरण ठप

Sat, 20 Jun 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। तुलसीपुर बाल विकास परियोजना के तहत संचालित ग्राम विजयीडीह का आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को बंद मिला। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए केंद्र के नियमित संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लाभार्थियों को पिछले तीन माह से कोई सामग्री नहीं मिली है। केंद्र महीनों से नियमित रूप से नहीं खुल रहा है। अधिकांश समय यहां ताला लटका रहता है। इससे बच्चों और अन्य लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का नामांकन तो है। लेकिन केंद्र बंद रहने के कारण उनकी उपस्थिति शून्य रहती है। इससे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण संबंधी गतिविधियों से वंचित होना पड़ रहा है। निर्धारित चार्ट के अनुसार पुष्टाहार भी वितरित नहीं किया जा रहा है। दिनेश मौर्य, दुर्गा प्रसाद मौर्य, प्रमोद वर्मा, आशुतोष, सूर्य प्रकाश, कमलेश यादव और मोतीलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्रवाई मांग की। बाल विकास परियोजना अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें