फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धारदार हथियार से वृद्ध को किया अधमरा, इलाज के दौरान माैत

Sat, 15 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। इलाके के गांव टिपोना में होलिका दहन की रात दबंगों ने वृद्ध को धारदार हथियार से अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मालूमी विवाद होने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मारपीट के बाद ही केस दर्ज कर लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

गांव टिपोना मजरा बढ़ैया निवासी सीताराम (60) के घर उनके रिश्तेदार आए हुए थे। सीताराम के पुत्र अनिल कुमार के मुताबिक उनके रिश्तेदारों ने अनजाने में पड़ोसी रामसजीवन के घर के बाहर पानी डाल दिया था। इससे नाराज रामसजीवन उसके पुत्र प्रेमचंद्र, पत्नी सीमा व बेटी मीना पीड़ित के घर पर आकर विवाद करने लगे।
मना करने पर दबंग आरोपी धारदार हथियार चाकू, बांका लेकर पीड़ित के घर घुस गए। फिर सीताराम, अनिल और उनकी पत्नी को पीट दिया। इसी बीच सीताराम धारदार हथियार के वार से बुरी तरह से जख्मी हो गए। सीताराम को सीएचसी मिश्रिख लाया गया, जहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर अनिल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें