फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: झोलाछाप के इलाज से वृद्ध की मौत

Thu, 10 Jul 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। इलाके में झोलाछाप के इलाज के दौरान बुखार पीडि़त वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर मौके से भाग निकला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोटरा निवासी बाबूराम (60) को मंगलवार दोपहर बाद बुखार आया। परिजन उनको कोटरा मोड़ पर स्थित एक झोलाछाप के पास ले गए। आरोप है कि झोलाछाप ने बिना जांच कराए ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी जिसके कुछ देर बाद बाबूराम ने दम तोड़ दिया।

इससे घबराया झोलाछाप कुछ ही देर में क्लीनिक बंद करके निकल गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया बाबूराम के पुत्र रोहित की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक झोलाछाप के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें